{"_id":"5a04bb604f1c1bec538bc1a6","slug":"151510259552-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव पर गवर्नर-सीएम में मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव पर गवर्नर-सीएम में मंत्रणा
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा ने पंचायती तथा निकाय चुनाव प्रक्रिया में कतई देर न करने को मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को कहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जानी चाहिए ताकि संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनी रहे। वीरवार शाम को महबूबा ने राजभवन में राज्यपाल से मिलकर लगभग एक घंटे तक रियासत से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा की।
उन्होंने घाटी में आंतरिक सुरक्षा की स्थिति पर भी चर्चा की। साथ ही आतंकवाद तथा पत्थरबाजी की घटनाओं व शांति बहाली के प्रयासों पर बात की। विभिन्न विभागों खासकर बिजली विभाग, समाज कल्याण विभाग, सूचना विभाग और खेल और युवा मामलों के विभाग के कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान किस हद तक लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है, पर भी बात हुई।
राज्यपाल ने बेहतर प्रदर्शन न करने वाले विभागों के प्रति कठोर दृष्टिकोण अपनाने का मुख्यमंत्री को सुझाव दिया। साथ ही जन शिकायतों, जन सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा भ्रष्टाचार में शामिल अफसरों के प्रति गंभीर कार्रवाई करने की हिदायत दी। उन्होंने इस संबंध में चिंता जताते हुए कहा कि स्वच्छ तथा पारदर्शी प्रशासन के लिए भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जरूरी है।