फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   फूलों से सजे वाहनों में नार्दन कमांड पहुंचाए शहीद मेजर व जवान का शव

फूलों से सजे वाहनों में नार्दन कमांड पहुंचाए शहीद मेजर व जवान का शव

Mon, 25 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
फूलों से सजे वाहनों में नार्दन कमांड पहुंचाए शहीद मेजर व जवान का शव
उधमपुर। राजोरी के केरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए मेजर व जवान के शव का पोस्टमार्टम रविवार सुबह उधमपुर के जिला अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद सेना ने सम्मान के साथ दोनों के शवों को नार्दर्न कमांड में पहुंचाया, जहां से उनके घरों को रवाना कर दिया गया। दोनों शहीदों के शवों को नार्दर्न कमांड तक पहुंचाने के लिए सेना ने विशेष तौर पर फूलों के साथ सजाया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को राजोरी में अचानक पाकिस्तान ने गश्त लगा रहे सेना के दल पर हमला कर दिया था। इस हमले में मेजर सहित चार जवानों की मौत हो गई। हमले के बाद मेजर और जवान ही जीवित थे। दोनों को मिलिट्री अस्पताल उधमपुर लाया गया, लेकिन मेजर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया, जबकि जवान की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। रविवार की सुबह करीब दस बजे सेना ने शहीद मेजर मोहारकर प्रफुल्ल अंबा दास (32) निवासी महाराष्ट्र बेल्ट नंबर आई/सी-69491एम और जवान कुलदीप सिंह (30) निवासी बठिंडा पंजाब बेल्ट नंबर 3407590एच के शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पहुंचाया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद सेना ने जवानों को शवों को फूलों से सजाए गए वाहनों में लेकर सम्मान से नार्दर्न कमांड में पहुंचाया। नार्दर्न कमांड में दोनों को सेना के अधिकारियों व जवानों ने सलामी देकर सम्मान दिया और इसके बाद दोनों शहीदों के शवों को उनके घरों की तरफ रवाना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed