फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   अटल सेतु : जैट्टी तैयार, बस नावों का इंतजार

अटल सेतु : जैट्टी तैयार, बस नावों का इंतजार

Wed, 20 Dec 2017 08:58 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
अटल सेतु : जैट्टी तैयार, बस नावों का इंतजार
- फोटो : file photo
कठुआ/बसोहली। इंजीनियरिंग की नायाब मिसाल और उत्तर भारत के अपनी तरह के पहले केबल स्टेयर्ड पुल अटल सेतु की दूसरी वर्षगांठ पर न सिर्फ बसोहली, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों को एक और तोहफा मिल गया है। रावी दरिया पर बने रंजीत सागर झील के जलाशय में अब सेतु के बिल्कुल नजदीक से बोटिंग का नजारा ले सकते हैं।
विज्ञापन

वन मंत्री चौधरी लाल सिंह के निर्देश के अनुसार वन विभाग ने जैट्टी का काम पूरा कर लिया है। इसके बनने से स्थानीय लोग और पर्यटक अटल सेतु जैट्टी से झील में बोटिंग कर सकेंगे। रोजाना बड़ी तादाद में लोगों के पहुंचने से स्थानीय व्यापारियों के चेहरे भी खिले हैं।
विज्ञापन

डीएफओ कुलदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र को बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर काम चल रहा है। 100 वर्ग मीटर के प्लेटफार्म वाली जैट्टी अटल सेतु के बिल्कुल नजदीक तैयार हो चुकी है। जल्द ही बोट भी बसोहली पहुंच जाएंगी। इसके बाद यहां से ही सर्विस शुरू कर दी जाएगी। अटल सेतु के नजदीक हाई डेनसिटी पालिस्टर मैटेरियल से जैट्टी तैयार की गई है। यह राज्य में ऐसी पहली जैट्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन विभाग पनागर में पांच और चार रूम सेट की पांच हट तैयार कर रहा है और उससे भी कनेक्टिविटी रहेगी। अब लोग सीधे अटल सेतु से पनागर और फिर सतवाईं तक सफर जलमार्ग से कर सकेंगे। फिलहाल, टीआरसी के नजदीक तैयार जैट्टी से रंजीत सागर झील और अटल सेतु तक बोटिंग सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed