फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   कालीबड़ी से डिग्री कॉलेज तक चार पार्किंग स्थल चिन्हित,

कालीबड़ी से डिग्री कॉलेज तक चार पार्किंग स्थल चिन्हित,

Tue, 19 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
कालीबड़ी से डिग्री कॉलेज तक चार पार्किंग स्थल चिन्हित,
कठुआ। शहर में वाहनाें की बढ़ती संख्या के बीच अवैध पार्किंग बड़ी समस्या बनकर सामने आई है। पिछले कुछ सालों में लगातार शहर की सड़कों की चौड़ाई बढ़ने के बाद भी मुश्किल से एक ही वाहन एक लेन से गुजर सकता था।
विज्ञापन

पार्किंग को लेकर कई बार चली कवायद के बाद अब प्रशासन ने पहली कड़ी में कालीबड़ी से डिग्री कालेज तक कालेज मार्ग सड़क को अवैध पार्किंग मुक्त करने की कवायद शुरू कर दी है। जिला उपायुक्त कार्यालय से सोमवार को आदेश जारी कर चार जगह पार्किंग के लिए चिह्नित की गई हैं। आदेश के अनुसार ऐसा पाया गया है कि कालीबड़ी से डिग्री कालेज तक सड़क किनारे अवैध पार्किंग पाई जाती है। यह पार्किंग जहां राहगीरों के लिए दिक्कत पैदा करती है। जाम और हादसों का भी कारण बनती है। ऐसे में चार पार्किंग स्थल तय किए गए हैं जिसमें भेड़ पालन कार्यालय का मैदान, पशु पालन कार्यालय का मैदान, जिला सचिवालय के पीछे भूमि, रावी तवी कांपलेक्स और ड्रीमलैंड लेन शामिल हैं। आदेश जारी किया जाता है कि कोई भी वाहन सड़क किनारे कालीबड़ी से डिग्री कालेज कठुआ तक न लगाया जाए।
विज्ञापन


फोटो
पुराने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में भी चल रहा काम
मुख्य बाजार से सटकर पार्किंग की व्यवस्था के लिए गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल की पुरानी इमारत की जगह को भी समतल करने का काम तेजी से जारी है। वाहनों की पार्किंग के लिए इस जगह टाइल लगाकर जल्द तैयार कर लिया जाएगा जिसके बाद मुखर्जी चौक के जाम और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed