{"_id":"5a2c3edb4f1c1b87698c0b64","slug":"151284925111-samba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल की पत्रिका का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल की पत्रिका का विमोचन
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांबा। लड़कियों के सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रथम वार्षिक पत्रिका पुष्पांजलि का विमोचन किया गया। स्कूल प्राचार्य जेके रैना की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी मुख्य अतिथि रहीं। भाजपा विधायक डाक्टर देवेंद्र मन्याल भी मौजूद थे। रैना ने स्कूल की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने बताया कि स्कूल ने गत वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर नतीजे हासिल किए। 18 छात्राओं ने विशेष योग्यता हासिल की। खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। मन्याल ने कहा कि स्कूल में लगातार सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री के जनता दरबार में स्कूल में अतिरिक्त कमरों की बात रखी गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया। इसके लिए पहली किस्त की राशि भी जारी कर दी गई है। सेठी ने छात्रों से उनकी मांगों के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग आगामी सत्र में यहां कामर्स की कक्षाएं शुरू करेगा। स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम के लिए भी फंड देगा।