{"_id":"5a2c3de24f1c1b7a548c212a","slug":"151284900212-kathua-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेश्न को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की खस्ता हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेश्न को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की खस्ता हालत
Updated Sun, 10 Dec 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
रोजाना कठुआ रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों की तादाद में लोग आवागमन करते हैं, लेकिन नेशनल हाईवे से रेलवे स्टेशन और गोविंदसर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल है। इस समस्या को लेकर आटो चालकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। उन्होंने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि रेलवे मार्ग से कठुआ आने वाले के लिए स्टेशन के बाहर निकलते ही शहर की हद शुरू हो जाती है। यहां से नेशनल हाईवे तक पहुंचते-पहुंचते इतने गड्ढे हैं कि मुसाफिर परेशान हो जाता है। वाहनों की दुर्गति तो हो रही है, साथ ही हादसों की आशंका भी बनी रहती है। बारिश के दौरान यह सड़क तालाब बन जाती है। उन्होंने कहा कि गोविंदसर की बड़ी आबादी को जोड़ने के साथ यह मार्ग औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाला मार्ग भी है। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन सड़क की खस्ताहालत के चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कई बार प्रशासन को समस्या बताई जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग ने भी गड्ढे तो पिछले साल भरे, लेकिन काम अधूरा छोड़ दिया। एक ही साल के भीतर कई जगह सड़क का नामोनिशान तक मिट चुका है। उन्होंने जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत किए जाने की मांग की है।