फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   सरकार ने किए झूठे वादे, ठगा हुआ महसूस कर रही जनता- डा. मनोहर लाल शर्मा

सरकार ने किए झूठे वादे, ठगा हुआ महसूस कर रही जनता- डा. मनोहर लाल शर्मा

Sun, 10 Dec 2017 01:17 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने किए झूठे वादे, ठगा हुआ महसूस कर रही जनता- डा. मनोहर लाल शर्मा
हीरानगर।
विज्ञापन

केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादे पूरा न होने पर अब देश के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह आरोप राज्य के पूर्व सहकारिता मंत्री डा. मनोहर लाल शर्मा ने कंडी के गांव बन्नू चक्क में आयोजित मासिक बैठक के दौरान कही।

लोगों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा इस सरकार के पौने चार साल के कार्यकाल में लोगों से किया एक भी वादा पूरा नहीं हुआ, जबकि आम नागरिकों की तकलीफें पहले से भी अधिक बढ़ी हैं। इस कार्यकाल के दौरान आम देशवासी को सिवाय जुमलों के कुछ नहीं मिला है। अगर कुछ मिला है तो वह है बेरोजगारी, महंगाई, बैंको में धक्के और टैक्स की मार। यही कारण है कि आज हर देशवासी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कांग्रेस के शासनकाल में कभी भी आम आदमी को इस कद्र दो वक्त की रोटी के लिए परेशान नहीं होना पड़ा है, लेकिन आज महंगाई जिस स्तर पर है उसका असर गरीब वर्ग पर तो पड़ा ही, मध्यवर्ग की भी इस महंगाई ने कमर तोड़ दी है। राज्य में जो विकासकार्य पिछली कांग्र्रेस सरकार शुरू करवाए गए थे वही पूरे हुए हैं, जबकि मौजूदा गठबंधन सरकार नए विकास कार्य करवाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। आज भी राज्य के लोग बिजली, पानी जैसी समस्याओं का सामना कर रह हैं। जो सरकार इन समस्याओं का समाधान नहीं निकाल पाई वह बड़ी-बड़ी योजनाओं पर कभी भी काम नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि बिलावर विधानसभा क्षेत्र में लोग ट्रांसफार्मर की मांग करते हैं, तो स्थानीय विधायक जो उप मुख्यमंत्री होने के साथ ही बिजली मंत्री भी हैं, ट्रांस्फार्मर तक लोगों को उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं। बैठक में पूर्व एमएलसी सुभाष गुप्ता, पूर्व सरंपच विजय टगोत्रा, युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र महासचिव चौधरी स्वर्ण सिंह के अलावा कंडी के कई गांवों के लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed