फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   सड़क की खस्ता हालत के विरोध में किया प्रदर्शन

सड़क की खस्ता हालत के विरोध में किया प्रदर्शन

Sat, 02 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क की खस्ता हालत के विरोध में किया प्रदर्शन
कठुआ।
विज्ञापन

शहर से भागथली इलाके को जाने वाली सड़क मार्ग की खस्ताहालत के विरोध में शुक्रवार को वार्ड बारह के लोगों का गुस्सा फूटा। लोगों ने सड़क निर्माण का काम कर रही कंपनी के विरोध में नारेबाजी की और कहा कि कंपनी न तो सड़क का निर्माण कर रही है और न ही लोगों को धूल-मिट्टी से निजात दिला पा रही है।

प्रदर्शनकारियों में शामिल अजय सिंह ने कहा कि इस समय सड़क मार्ग धूल के गुब्बारों से पटा होता है। जिस कारण आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों से जब तक सड़क का निर्माण नहीं हो जाता तब तक पानी का छिड़काव कर लोगों को धूल मिट्टी से तो निजात दिलाई जाए। लेकिन बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कोई पहल नहीं की गई। प्रदर्शनकारियों में शामिल मानव ने कहा कि इस रास्ते से होकर रोजना सैकड़ों बच्चे स्कूल जाते हैं लेकिन धूल मिट्टी के कारण उन्हें परेशानी होती है। किसानों को भी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने मार्ग के विस्तारीकरण के लिए किसानों की भूमि ली लेकिन न तो किसानों को इस बारे में बताया गया और न ही किसी प्रकार के मुआवजे की बात की है। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से कंपनी और अन्य वाहनों की आवाजाही होती है और दिनभर सड़क धूल के गुब्बारों से भरी रहती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इतनी मिट्टी होने के बावजूद भी कंपनी के अधिकारी लोगों की समस्या दूर करने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। लेकिन अगर जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो वह उग्र रुख अपनाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed