{"_id":"5a53cbca4f1c1b36198b58f2","slug":"141515441098-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में एयरफोर्स कर्मी ने फंदा लगा कर दी जान, मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में एयरफोर्स कर्मी ने फंदा लगा कर दी जान, मामले की जांच शुरू
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। एयरफोर्स स्टेशन उधमपुर में रविवार देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में एक जवान ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को एयरफोर्स केे हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात को सचिन सिंह (30) निवासी आगरा का शव घर में फंदे से लटकता हुआ पाया गया। शव को देखने के बाद जवानों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
अधिकारियों व जवानों ने मौके पर पहुंच कर सोमवार को शव को सैन्य अस्पताल पहुंचाया। मिलिट्री अस्पताल में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर शव एयरफोर्स स्टेशन के हवाले कर दिया। जवान ने किन परिस्थितियों में फंदा लगाया, इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।