{"_id":"5a53cbc84f1c1b216f8b4a1f","slug":"141515441096-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल दुकान के अंदर घुसा बेकाबू ट्रक, उसके बाद हुआ ये ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल दुकान के अंदर घुसा बेकाबू ट्रक, उसके बाद हुआ ये
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिनैनी। कस्बे के मेन चौक पर सोमवार की देर शाम को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक लोड ट्रक बेकाबू होकर मेन चौक पर स्थित मोबाइल की दुकान के अंदर जा घुसा। गनीमत यह रही कि दुकान के अंदर के लोग बाल-बाल बच गए।
अलबत्ता दुकान के बाहर खड़े चार दो पहिया वाहन और एक महिंद्रा वाहन को नुकसान पहुंचा।हादसे होते ही ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया। जबकि उसके अंदर बैठा एक अन्य चालक भी फरार होने लगा तो लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
देर शाम करीब सवा आठ बजे मेन चौक पर मोबाइल की दुकान व उसकी साथ वाली कपड़े की दुकान पर दुकानदार व अन्य लोग ठंड से बचने के लिए आग सेक रहे थे कि अचानक ऊपर की तरफ से एक ट्रक आया और सीधे मोबाइल की दुकान में जा घुसा।
विज्ञापन
इससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ। उसका लैपटाप, शीशे, काउंटर व अन्य सामान को बर्बाद हो गया। दुकान के नजदीक खड़ी दो स्कूटी, दो बाइक और एक मोहिंद्र वाहन ट्रक की चपेट में आ गए। वहां मौजूद लोग भाग कर अपनी जान बचा लिए।
हादसे के बाद वहां काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रशासन से मेन चौक से दोनों तरफ करीब सौ मीटर तक नौ पार्किंग जोन बनाने की भी मांग उठाई। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने अगली कारवाई शुरू की।