{"_id":"5a302bcd4f1c1b156b8bbd94","slug":"141513106381-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या नहीं, रछपाल की हुई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या नहीं, रछपाल की हुई थी हत्या
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी/रियासी। करीब दो महीने पहले पौनी में अपने घर से थोड़ी दूरी पर पेड़ से लटके मिले रछपाल सिंह पुत्र कमल सिंह ने आत्महत्या नहीं की थी। उसकी हत्या कर शव को पेड़े से लटकाया गया था। इस मामले में दर्ज धारा 174 अब 302 में बदल गई है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके भाई तथा एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
रछपाल की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी ताहिर सज्जाद भट्ट ने एसडीपीओ डॉ. निखिल गोगना के नेतृत्व में टीम का गठन किया था। जांच का जिम्मा एसएचओ पौनी संजय अबरोल का सौंपा गया था। पुलिस ने पड़ताल में पाया गया कि रछपाल को मारकर उसके शव को पेड़ से लटकाया गया था, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। पुलिस ने इस मामले में रछपाल के साले जगदीश सिंह, निवासी पौनी के अलावा मृतक की पत्नी सत्या देवी और अन्य एक जगदीश सिंह निवासी कलाड़ पौनी को हिरासत में लेकन उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने रछपाल की हत्या किए जाने की बात कबूल ली। तीनों को पुलिस ने हिरासत में रखा है। पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि रछपाल की हत्या क्यों की गई।