फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   श्रीनगर के रास्ते अफगानिस्तान से लाई जा रह हेरोइन

श्रीनगर के रास्ते अफगानिस्तान से लाई जा रह हेरोइन

Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
श्रीनगर के रास्ते अफगानिस्तान से लाई जा रह हेरोइन
जम्मू। आतंकवाद में मुंह की खा रहा पाकिस्तान अब नशे के जरिए देश को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है। अब अफगानिस्तान से नशे की खेप खरीद कर जम्मू कश्मीर के जरिए देश के अन्य राज्यों में पहुंचाने के प्रयास हो रहे हैं। अफगानिस्तान हेरोइन तैयार करता है और इसे पाकिस्तान एलओसी से पहुंचा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस का भी मानना है कि उस पार से हेरोइन आ रही है। पुलिस के लिए ऐसे लोगों को पकड़ना चुनौती बन गया है। साथ ही आतंकियों की घुसपैठ रोकने वाली सेना को अब नारको आतंकवाद की घुसपैठ भी रोकनी होगी। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर अफगानिस्तान से हेरोइन खरीदी जा रही है। इसके जरिए आतंकियों को फंड जुटाने की भी कोशिश है। नोटबंदी और टेरर फंडिंग पर लगाम लगाने के वाद आतंकियों की वित्तीय हालत भी कमजोर हुई है। इसलिए अब नशे की तस्करी से यहां देश के युवाओं को खोखला करने की कोशिश है, वहीं इस नशे की खेप के जरिए मोटी कमाई कर आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल करने की नापाक हरकत में पाकिस्तान जुटा हुआ है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ साल में तीन बार ऐसा हो चुका है, जब हेरोइन की बड़ी खेप पर अफगानिस्तान का टैग लगा हुआ दिखा है। इससे पहले सिटी पुलिस ने मेंढर और मुंबई के लोगों को खेप के साथ पकड़ा था। इस खेप पर भी अफगानिस्तान के निर्माण का टैग था। अब पकड़ी गई और कुछ दिन पहले पकड़ी गई खेप पर भी अफगानिस्तान का टैग था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed