फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   अपने ही भाई पर किया जानलेवा हमला

अपने ही भाई पर किया जानलेवा हमला

Tue, 14 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
अपने ही भाई पर किया जानलेवा हमला
कठुआ।
विज्ञापन

नगरी थाना चौकी के अधीन पड़ते इलाका नडोली में एक भाई द्वारा दूसरे पर हमला कर उसे घायल करने का मामला प्रकाश में आया। शराब के नशे में धुत एक भाई अपने ही सगे भाई पर तेज धार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत स्थित बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष चंद पुत्र ज्ञान चंद निवासी नडोली की अपने भाई के साथ किसी बात पर बहस हो गई। दोनों भाई शराब के नशे में धुत थे। बहस गालीगलौज तक पहुंची तो एक भाई ने दूसरे पर तेज धार हथियार (दराट) से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल की पहचान सुभाष चंद के रूप में हुई है। हमलावार की पहचान यशपाल के रूप में हुई है। हमले के बाद से यशपाल फरार है। घायल को परिजनों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल कठुआ पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे अपनी निगरानी में रखा है। उधर, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed