फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   अतिक्रमण से सिकुड़ीं शहर की सड़कें

अतिक्रमण से सिकुड़ीं शहर की सड़कें

Sat, 11 Nov 2017 01:54 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से सिकुड़ीं शहर की सड़कें
रेहड़ियों व फड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण पूरा शहर अतिक्रमण की चपेट में है। इससे सड़कों व गलियों में आवागमन में दिक्कतें आ रहीं। कुछ इलाके ऐसे हैं जहां दुकानों के बाहर सामान रख कर अतिक्रमण किया जा रहा है। इससे शहर में जाम की समस्या भी बन रही है।
विज्ञापन

शहर में लंबी गली, मेन बाजार, कोर्ट रोड, सैलां तालाब, बस अड्डा गली, मुखर्जी बाजार, गोल मार्केेट, हास्पिटल रोड सबसे व्यस्त इलाकों में से है। इन स्थानों पर दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामान को सड़क पर रख दिया है। इस कारण पैदल चलने वालों के लिए सड़क पर स्थान ही नहीं मिलता है। मजबूरन लोगों को सड़क के बीच चलना पड़ता है। लंबी गली पहले से ही तंग है उस पर दुकानदारों ने अतिक्रमण करके गली पर कब्जा कर लिया है। हालात यह बन चुके हैं कि जब लोग गली में चलते हैं तो दुकानों के बाहर टांगा गया सामान उनके सरों को छू रहा होता है। वहीं सड़कों पर रखे गए सामान के कारण दिन में कई बार जाम लगता है।
विज्ञापन

रेहड़ी, फड़ी के कारण भी परेशानी बढ़ी
शहर का बस अड्डा, टाउन हाल रोड, सलाथिया चौक व अन्य कई स्थानों पर रेहड़ी व फड़ी वालों ने अतिक्रमण को बढ़ावा देकर रखा है। बस अड्डा पर तो हर बस के आगे एक रेहड़ी खड़ी होती है, इसके अलावा रास्तों पर फड़ी वालों ने कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

औपचारिकता के लिए की जाती है कार्रवाई
जानकारी होने के बावजूद नगर परिषद इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं कर रहा है। जब भी कोई अतिक्रमण का विरोध करता है तो औपचारिकता पूरी करने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी सड़कों पर पहुंच जाते हैं। तीन-चार रेहड़ियों को कब्जे में लेकर कार्रवाई के दावे किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed