{"_id":"5a0604664f1c1b6f548bc5d8","slug":"141510343782-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में नाके लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में नाके लगे
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू।
शहर में शुक्रवार को कई प्रमुख स्थानों पर नाका लगाया गया। सुरक्षा और मोहर्रम के जुलूस के मद्देनजर पुलिस विभाग काफी सख्त दिखा।
बिक्रम चौक, सिटी चौक, पीर मिट्ठा, गुज्जर नगर, सचिवालय के आसपास कई स्थानों पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी खुद नाकों पर तैनात दिखाई दिए। इस दौरान पुलिस विभाग ने बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती दिखाई। पीर मिट्ठा थाना क्षेत्र से निकलने वाले मुहर्रम के जुलूस के मद्देनजर इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। इसके साथ ही शहर में केंद्रीय वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा का मौजूद होना भी पुलिस विभाग के लिए चुनौती रहा। गांधी नगर इलाके में लगे नाके के दौरान कई वाहनों के चलान काटे गए। शुक्रवार सुबह से ही हाई अलर्ट पर रही पुलिस ने देर शाम तक कवायद को जारी रखा। हालांकि इस दौरान कई वाहन सवार पुलिस को खड़ा देख रास्ता बदलने के फिराक में दिखे, लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उन्हें दबोच लिया। इसके साथ ही शहर के इंट्री प्वाइंट पर भी पुलिस विभाग की विशेष नजर रही। हाईवे से आने वाले सारे वाहनों की गहन जांच की जा रही थी। पुलिस विभाग किसी भी प्रकार की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं दिखी।