{"_id":"5a0603784f1c1b78548bc23a","slug":"141510343544-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाइस ऑफ कठुआ सीजन तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाइस ऑफ कठुआ सीजन तीन
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ।
जिला कठुआ की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के लिए शुक्रवार को वॉयस ऑफ कठुआ सीजन तीन का आयोजन किया गया। महालक्ष्मी म्यूजिक अकादमी द्वारा आयोजित संगीत की इस प्रतिर्स्पधा में युवा दिलों ने सुरों के साज छेड़े तो सुनने वाले भी मंत्रमुग्ध होकर रह गए। गायकी की इस प्रतिर्स्पधा में न सिर्फ जिला कठुआ बल्कि जम्मू, सांबा और विजयपुर से प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन महालक्ष्मी म्यूजिक अकादमी की चेयरपर्सन मीनू वर्मा और कठुआ औद्योगिक इकाई एसोसिएशन के अध्यक्ष देविंद्र वर्मा की देखरेख में किया गया। इस मौके पर डीजीपी दिलबाग सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। खजूरिया फार्म कठुआ में सैंकड़ो की तादाद में पहुंचे लोगों ने भी प्रतिभागियों की जमकर हौसला अफजाई की। सुरों की महफिल में जूनियर वर्ग में नीरज वर्मा प्रथम, साइशा गुप्ता द्वितीय और रूफी जसवाल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, सीनियर वर्ग में विपिन कुमार प्रथम, नितेश कुमार द्वितीय और साहिल तीसरे स्थान पर रहे।
मेगाआडिशन में भाग लेने वाले 74 प्रतिभागियों में से सीनियर और जूनियर केटेगरी के दस दस प्रतिभागियों को गायकी के मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया। दोनों कैटेगरी में विजेता को 21, द्वितीय स्थान पर आने वाले को 11 और तृतीय स्थान पर आने वालों को पांच-पांच हजार का नकद पुरस्कार अतिथियों द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में एसएसपी रामबन मोहन लाल, उद्योगपति ललित अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में आयोजन समिति के अक्षय महाजन, एडवोकट सुशील गुप्ता, राजेंद्र कुमार, करतार चंद वर्मा, अभिषेक वर्मा, जसवंत राज वर्मा, आरएस काटल, जगदीश सिंह, वरिंदर मेहरा, तरसेम गुप्ता, दलजीत सिंह पूरी, विशाल शर्मा, तरसेम महाजन, टीआर सुंबडिया समेत कई अन्य भी शामिल थे।
जिले में प्रतिभा की कमी नहीं: डीजीपी
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि कठुआ के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। किसी भी मंच पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है तो उन्होंने यह बखूबी साबित भी किया है। उन्होंने महालक्ष्मी म्यूजिकल अकादमी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। वहीं औद्योगिक इकाई एसोसिएशन के अध्यक्ष देविंद्र वर्मा ने कहा वॉयस ऑफ कठुआ के पहले दो सीजन की कामयाबी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां के प्रतिभागियों ने बड़े स्तर भी अपने आप को प्रूव किया है। उन्होंने कहा कि आगे भी युवाओं को इस तरह से बढ़ने का मौका दिया जाता रहेगा।