फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   वाटर स्पोर्ट्स से दुनिया में बसोहली की बनेगी पहचान

वाटर स्पोर्ट्स से दुनिया में बसोहली की बनेगी पहचान

Sun, 19 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
वाटर स्पोर्ट्स से दुनिया में बसोहली की बनेगी पहचान
कठुआ। बसोहली कसबे से सटकर बहती रावी नदी और रंजीत सागर झील यहां के विकास के अहम साबित होने वाली है। एक ओर जहां पहले ही रावी दरिया के इस हिस्से को नेशभनल वाटर वे घोषित कर यहां जलमार्ग विकसित करने की कवायद पर काम चल रहा है, वहीं अब जम्मू कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल ने भी बसोहली के रंजीत सागर झील के किनारे वाटर स्पोर्ट्स सेंटर को लेकर कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत बसोहली के पलाही से सटी झील के किनारे नेशभनल वॉटर स्पोर्ट्स सेंटर तैयार किए जाने को लेकर काउंसिल की टीम ने सर्वे किया और उसे उपयुक्त भी पाया है। जानकारों की मानें तो यदि यह योजना परवान चढ़ती है तो वो दिन दूर नहीं जब देश के अलग अलग हिस्सों से वाटर स्पोर्ट्स के दीवाने बसोहली पहुंचेंगे। इससे रोजगार के साधनों के साथ साथ क्षेत्र की पहचान देश और दुनिया में और बेहतर तरीके से विकसित होगी। यहां न सिर्फ वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कश्मीर संभाग की ही तरह इस झील में भी युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग दी जा सकेगी।
विज्ञापन

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्पोर्ट्स काउंसिल के कार्यकारी अभियंता की ओर से स्थानीय प्रशासन को पलाही के नजदीक बसोहली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जा रहे क्षेत्र में चार से पांच कनाल भूमि उपलब्ध करवाने के लिए भी लिखा है। जानकारों की मानें तो जहां रावी दरिया के बसोहली के नजदीक मुहाने पर राफ्टिंग की संभावनाओं पर काम किया जा सकता है वहीं झील में अन्य खेल गतिविधियों को भी विस्तार होगा। झील में पैरासेलिंग से लेकर डाइविंग और स्वीमिंग की गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है। इसमें हिमाचल और पंजाब के युवाओं को भी आकर्षित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा देखी गई उक्त भूमि के नजदीक चार कनाल सरकारी भूमि स्पोर्ट्स सेंटर के लिए चिन्हित की गई है। इसकी संभावनाओं पर जम्मू कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल को काम करना है और यदि ऐसा संभव होता है तो इससे न सिर्फ बसोहली बल्कि जम्मू संभाग के साथ साथ हिमाचल और पंजाब के लोगों को फायदा मिलेगा।
-संजय गुप्ता, अतिरिक्त जिला उपायुक्त बसोहली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed