{"_id":"5a2c39364f1c1b9f678c06e2","slug":"121512847670-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक सोलर लाइट बांटने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
31 मार्च तक सोलर लाइट बांटने की हिदायत
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। चिनाब क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे के तहत राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को किश्तवाड़ का दौरा कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान जिले मिनी सचिवालय में सुबह 11 बजे से देर रात तक करीब 71 इलाकों से आए शिष्टमंडलों ने अपनी समस्याएं सुनाईं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही जिले के संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निपटारे के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री से बताई गई समस्याओं में प्रमुख थी पेयजल की किल्लत, स्कूलों में स्टाफ की कमी। इस दौरान किश्तवाड़ में महिला कॉलेज खोलने, बिजली व राशन आपूर्ति बढ़ाने, हवाई सेवा शुरू करने, चिकित्सकों की कमी दूर करने और सड़कों व पुलों का निर्माण कराने की मांग भी की गई। कई प्रतिनिधिमंडल ने सूखाग्रस्त इलाका की घोषणा करने और स्टेडियम बनाने की मांग भी रखी। मुख्यमंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि वह सभी मांगों को गौर कर उस पर विचार करेंगी और समस्याओं को दूर करवाएंगी। उन्होंने जरूरतमंदों के बीच 31 मार्च तक सोलर लाइट का वितरण कराने को कहा।
मुख्यमंत्री ने वाडवान इलाके में हिपेटाइटिस से कई लोगों के पीड़ित होने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डाक्टरों की एक टीम को मौके पर भेजने की हिदायत दी। साथ ही हर प्रकार की जांच सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने मवेशियों के लिए वैक्सीन उपलब्ध न होने का भी संज्ञान लेते हुए पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजने को कहा। इस दौरान उनके साथ राज्य मंत्री सुनील शर्मा, विधायक जीएम सरूरी तथा संभाग व जिले के प्रमुख अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
गुलाबगढ़ जल परियोजना के लिए 30 लाख, कोर्ट कांप्लेक्स के जीर्णोद्धार तथा कलामसर रोड के विकास के लिए 10-10 लाख रुपये की घोषणा की।
जनता ने की मांग
- वैलू-सिंघपोरा सुरंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो
- स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट की स्थापना हो
- नैयगढ़ जल परियोजना जल्द से जल्द पूरा हो
- शहर में महिला कालेज की स्थापना की जाए