फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   370 हटाया तो बेकाबू होंगे हालात

370 हटाया तो बेकाबू होंगे हालात

Fri, 10 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
370 हटाया तो बेकाबू होंगे हालात
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार को अनुच्छेद 370 पर खुली चुनौती दी है। वीरवार को कश्मीर में एक रैली के दौरान अब्दुल्ला ने कहा कि 370 को हटाने की कोशिश भी हुई तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। हम जान दे देंगे, लेकिन 370 नहीं हटने देंगे।
विज्ञापन

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अनुच्छेद को हटाया तो कश्मीर में हालात बेकाबू हो सकते हैं। नेकां अध्यक्ष ने रैली में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेना से डरने की जरूरत नहीं है। शांति इधर भी चाहिए-अमन उधर भी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाया कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच दोस्ती समय की जरूरत है।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह है कि अनुच्छेद 370 पर भाजपा की सहयोगी पार्टी पीडीपी का रवैया भी वही है, जो फारूक अब्दुल्ला की पार्टी का है। फारूक के बाद अलगाववादी, हुर्रियत कांफ्रेंस और आतंकी भी 370 को लेकर यही स्टैंड रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed