फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   भद्रवाह : सड़क की मांग पर किया प्रदर्शन

भद्रवाह : सड़क की मांग पर किया प्रदर्शन

Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
भद्रवाह : सड़क की मांग पर किया प्रदर्शन
सड़क की मांग पर सड़क जाम
विज्ञापन

शरेखी गांव के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया
अमर उजाला ब्यूरो
भद्रवाह।
सड़क सुविधा की मांग पर रविवार को भद्रवाह के शरेखी गांव के लोगों ने सड़क जाम कर सरकार और पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
शरेखी गांव के लोग पहले जुलूस की शक्ल में भद्रवाह पहुंचे। फिर चिनार मोहल्ला में सरतीगल रोड को जामकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन कर रहे लोग मांग कर रहे थे कि वर्षों से निर्माणाधीन शरेखी सड़क को जल्द पूरा किया जाए। करीब दो दशक पहले भद्रवाह से शरेखी के लिए सड़क का निर्माण शुरू किया गया था। कटियाडा गांव तक पहुंचकर काम वर्षों से रुका पड़ा है। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर डीएसपी ब्रजेश शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने लोगों को समस्या का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया तो जाम खुला।

जाम के कारण वाहनों की आवाजाही घंटों बंद रही। इसी मार्ग से छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस जाते हैं। यात्रियों और विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed