{"_id":"595160964f1c1bb2338b467b","slug":"11498505366-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 और 30 को बारिश से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 और 30 को बारिश से मिलेगी राहत
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
जम्मू और कश्मीर संभाग में 29 और 30 जून को मूसलाधार बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 27 जून से मौसम करवट बदलेगा। कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
सोमवार को जम्मू में हल्के बादलों का डेरा रहा। हालांकि, गर्मी और उमस से लोगों को कुछ ज्यादा राहत नहीं मिल पाई। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28.7 डिग्री सेल्सियस रहा। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड में 25.5 डिग्री सेल्सियस और अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में दिन का अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुलमर्ग में दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और लेह में करीब 30 डिग्री सेल्सियस के साथ अच्छी खासी गर्मी रही।