{"_id":"5a4697214f1c1ba12d8bb57c","slug":"101514575649-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में लगाए टावर का मुआवजा दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में लगाए टावर का मुआवजा दो
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरां साहिब। आरएस पुरा विधानसभा के किसानों ने सटरलाइट कंपनी द्वारा सांबा-अमरागढ़ 400 केवी की लाइन डालने का विरोध किया है। उन्होंने कहना है कि कृषि भूमि पर टावर लगाने और खतों के ऊपर से गुजरने वाली तारों की राहत राशि मुहैया करवाया जाए। इस दौरान उन्होंने सरकार और कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व विधायक प्रो. गारु राम भगत की अध्यक्षता में विरोध- प्रदर्शन कर रहे किसानों ने राहत राशि जल्द से जल्द देने को कहा। पूर्व विधायक भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जारी गाइड लाइन के अनुसार किसानों की भूमि पर टावर लगाने और तारों डालने पर राहत राशि देने का प्रावधान है। बावजूद प्रशासन ने अभी तक किसानों की सुध नहीं ली है। इसके चलते फिंदड, खौड, टांडा, ममका, किरपिंड, कुल्लिया, नडी के किसानों आंदोलन करने का मजबूर हैं। संबंधित कंपनी किसानों की कृषि योग्य भूमि का सरकारी रेट के मुताबिक चार गुणा राहत राशि देने के बजाए किसानों की अनदेखी कर रही है। राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते किसानों की जमीन पर कब्जा कर बिना सर्वे के 400 केवी की लाइन लगाने के लिए पोल लगाएं जा रहे हैं। डिवकाम, जिलाधीश, एसडीएम व सटरलाइट कंपनी के अधिकारी केंद्र की गाइड लाइन के मुताबिक किसानों को राहत राशि नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
किसान मोहिंद्र सिंह, फुमन सिंह, बचन कौर, मदन लाल, संजीव पाल, तरसेम लाल, प्रेम चंद्र, भजन सिंह, चरण सिंह, मान सिंह, सतवंत सिंह ने कहा कि उनके साथ इंसाफ नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन