फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   पढ़ाने का नया तौर-तरीका सीखेंगे शिक्षक

पढ़ाने के लिए अब शिक्षकों को सीखना होगा नया तौर-तरीका, जानें क्या है पूरा माजरा

Sun, 17 Dec 2017 06:24 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
पढ़ाने का नया तौर-तरीका सीखेंगे शिक्षक
Jammu University - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय समेत रियासत के दूसरे कालेजों के शिक्षक अब पढ़ाने का नया तौर-तरीका सीखेंगे। प्रैक्टिकल के दौरान आने वाली दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए कोर्स पैटर्न में यूनिफार्मिटी और प्रैक्टिकल अपग्रेडेशन हो, इसकी ट्रेनिंग जम्मू विश्वविद्यालय में आने वाली नौ जनवरी से होगी, जो आने वाली 16 जनवरी तक चलेगी।

बोर्ड आफ स्टडीज के दौरान अक्सर यह समस्या सामने आती थी। कोर्स पैटर्न का अलग होना, कोर्स मैटीरियल की कमी, ट्रांसफरेबल जॉब जैसी कई बातें प्रैक्टिकल में दिक्कत बनती थी। इन्हें दूर करने केलिए कार्यशाला की रूपरेखा तैयार की गई है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. सीमा लंगर के मुताबिक कार्यशाला में प्रैक्टिकल अपग्रेडेशन पर बात होगी। जहां मैटीरियल नहीं है, वहां केलिए मैटीरियल उपलब्ध कराया जाएगा। एक हफ्ते की कार्यशाला के दौरान प्रैक्टिकल से जुड़े हर पहलू पर बात करने की कोशिश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू विश्वविद्यालय में 21 से शीतकालीन अवकाश


जम्मू विश्वविद्यालय में आने वाली 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश होने जा रहा है। अवकाश के दौरान सभी शिक्षण विभाग बंद रहेंगे। कालेज केअसिस्टेंट रजिस्ट्रार (एकेडमिक अफेयर्स) के मुताबिक इसके बाद जम्मू विश्वविद्यालय आने वाली एक जनवरी को खुलेगा।

जेयू में स्नातक तीसरे सेमेस्टर के नतीजे घोषित
जम्मू विश्वविद्यालय के बीए, बीएससी, बीकाम, बीबीए, बीसीए केतीसरे सेमेस्टर के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपने नतीजे देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed