फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   तीन मामलों में नशे की खेप के साथ पांच पकड़े

तीन मामलों में नशे की खेप के साथ पांच पकड़े

Wed, 13 Dec 2017 07:42 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 07:42 PM IST
विज्ञापन
तीन मामलों में नशे की खेप के साथ पांच पकड़े
drugs
कठुआ। जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के दौरान सोमवार की रात को तीन विभिन्न स्थानों से नशे की खेप बरामद की। राज्य के प्रवेश द्वार लखनपुर सहित शहर के विभिन्न इलाकों में नाके लगाकर पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामले भी दर्ज कर लिए हैं। गौर करने वाली बात है कि इन तीन मामलों में एक स्थान पर महिला को नशे के कारोबार में संलिप्त पाया गया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस प्रमुख सुलेमान चौधरी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता कर उक्त सभी मामलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन विभिन्न स्थानों में पुलिस 4 किलो चरस, 105 ग्राम हेरोइन और प्रतिबंधित दवाओं की बोतलें पकड़ी हैं। इसके साथ ही पांच लोगों को भी हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि हटली चौकी प्रभारी द्वारा सावन चक के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान महिला पुलिस कर्मचारी ने एक महिला को आते देखा और उसे जांच के लिए रोका। महिला की तलाशी के दौरान उससे चार किलो चरस बरामद की गई। महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की पहचान पुनो देवी निवासी कोटी चिंडयार बनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सिटी थाना प्रभारी अनिल शर्मा और एसआई मनिंदर सिंह पेट्रोलिंग पर थे। देर रात उन्होंने रेडियो स्टेशन मार्ग पर एक व्यक्ति को जाते देखा। उन्होंने व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी की। उससे 105 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वह शहर में ही इसे बेचने के लिए लेकर आया था। पुलवामा निवासी मोहम्मद अशरफ के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। तीसरे मामले में पुख्ता जानकारी मिलने के बाद लखनपुर पुलिस थाना ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर रावी पुल पर नाका लगाया था। थाना प्रभारी कुलबीर चौधरी की देखरेख में टीम ने एक ट्रक एचआर55एम-6756 को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। इसी दौरान ट्रक से प्रतिबंधित दवाओं की 1960 बोतलें बरामद की गईं। वहीं ट्रक में सवार अब्दुल रशीद निवासी पुलवामा, ओवैसी बशीर निवासी पुलवामा और आमिर अहमद निवासी बारामुला को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि पुलिस द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में एक ही रात में नशीली खेप को पकड़ने की कवायद काफी देर बाद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed