{"_id":"5a1da9c84f1c1b59678bec78","slug":"101511893448-jammu-and-kashmir-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीआरओ के खिलाफ मजदूरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीआरओ के खिलाफ मजदूरों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। सीमा सड़क संगठन के साथ काम करने वाले लगभग 300 से अधिक मजदूरों ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मढ़ीन स्थित संगठन के कार्यालय समक्ष धरना दिया।
धरना दे रहे मजदूरों ने आरोप लगाया कि बीआरओ के अधिकारी उनक शोषण कर रहे हैं और उनके मेहनत का पैसा हड़प रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकारियों ने एरियर का पूरा पैसा भी नहीं दिया। जनवरी 2017 से पहले रविवार के भी पैसे मिलते थे जो अब बीआरओ काट रहा है। धरना दे रहे मजदूरों का आरोप है कि उनका 28हजार से अधिक एरियर बनता था लेकिन उन्हे मात्र सात हजार ही दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब इस बारे में अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बाकी के पैसे रविवार की छुट्टियों के काटे गए हैं। कहा कि जो मजदूर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करता है तो उसे परेशान करने के लिए दूरदराज के इलाकों में काम पर भेज दिया जाता है। उन्हाेंने मांग की कि उनके साथ इंसाफ किया जाए अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वह काम छोड़कर आंदोलन शुरू करेंगे। कांग्रेसी नेता बलवीर चौधरी इन लोगों के बीच पहुंचे और इनके हक के लिए उनका पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मजदूर वर्ग हमेशा ही तानाशाही का शिकार होता रहा है। उनपर होने वाले जुल्मों की अनदेखी की गई है। भ्रष्टाचार करने वालों को एक-एक पाई का हिसाब देना पड़ेगा मजदूर नेता कामरेड राज कुमार भी इन मजदूरों के बीच पहुंचे व उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि बीआरओ इन लोगों की मेहनत पर हाथ साफ करने का प्रयास न करे।