फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   1000 posts of lecturers in government schools would be filled

सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे 1000 लेक्चररों के पद

Mon, 21 Mar 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 21 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
1000 posts of lecturers in government schools would be filled
श‌िक्षक - फोटो : Demo Pic
राज्य के सरकारी स्कूलों में लेक्चररों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। शिक्षा विभाग ने पूरे राज्य में 1059 नए लेक्चरर नियुक्त करने को मंजूरी दी है। लेक्चरर नियुक्त करने का काम जेके पब्लिक सर्विस कमीशन को सौंपा है। शनिवार को जेके पब्लिक सर्विस कमीशन ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


16 मार्च को अंडर सेक्रेटरी गवर्नमेंट स्कूल एजूकेशन डिपार्टमेंट ने नए लेक्चरर नियुक्त करने के लिए जेके पब्लिक सर्विस कमिश्नर को नोटिस जारी किया था। इसमें पूरे राज्य में 1059 नए लेक्चरर नियुक्त करने कहा गया।
विज्ञापन


19 मार्च को जेके पब्लिक सर्विस कमिश्नर ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसके लिए 24 मार्च से आनलाइन आवेदन भरा जा सकेगा। इसकी अंतिम तारीख 24 अप्रैल रखी गई है। लिखित परीक्षा के लिए श्रीनगर, जम्मू, अनंतनाग, बारामुला, डोडा, राजोरी, सेंटर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिफिकेशन के अनुसार इंग्लिश के लेक्चरर के लिए 52, फिजिक्स के 108, केमिस्ट्री 103, बाटनी के 121, जूलाजी के 111, गणित के 86, जियोग्राफी के 16, हिंदी के 39, इतिहास के 18, होम साइंस के 2, उर्दू के 58, एजूकेशन के 45, सोशालजी 20, साइकोलॉजी के 2, इकोनामिक्स के 63, पोलिटिकल साइंस के 24 और कामर्स के 17 पद रखे गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed