फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   youth congress protest against state government in jodhpur

प्याज के समर्थन मूल्य की मांग को लेकर हुआ प्रदर्शन

Mon, 15 May 2017 03:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 03:57 PM IST
विज्ञापन
youth congress protest against state government in jodhpur
सड़कों पर प्याज फैलाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
सरकार बदलने तक की ताकत रखने वाला प्याज किसानों को रुला रहा है। इस बार बम्पर फसल होने से किसानों को उनकी लागत के हिसाब से भी मूल्य नहीं मिल रहा। ऐसे में प्याज के समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की मांग राजस्थान में तेज हो गई है। 
विज्ञापन


राजस्थान में प्याज की इस बार बम्पर फसल हुई है। ऐसे में मंडियों में प्याज एक से दो रुपए प्रतिकिलो के हिसाब से किसान बेचने पर मजबूर है। जबकि किसानों का कहना है कि प्याज की लागत मूल्य पांच से छह रुपए प्रति किलोग्राम है। हालात यह बताए जा रहे है कि एक या दो रुपए में भी प्याज के खरीददार नहीं मिल रहे। 
विज्ञापन


ऐसे में समर्थन मूल्य की मांग को लेकर आंदोलन भी शुरू हो गए है। सोमवार को यूथ कांग्रेस ने किसानों के पक्ष में जोधपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और प्याज को सड़क पर डाल दिया। प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन ने पहले से ही पुलिस जाब्ता भी इस दौरान तैनात कर रखा था। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed