फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   world tourism day- foreign tourist visits jaisalmer

World Tourism Day:धोरों की धरती पर पहुंचे पावणे,ढोल नगाड़ों के बीच हुआ स्वागत

Wed, 27 Sep 2017 01:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 27 Sep 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
world tourism day- foreign tourist visits jaisalmer
विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर स्वर्णनगरी पहुंचे सैलानी - फोटो : amar ujala
आज दुनियाभर में विश्व पर्यटन दिवस की धूम है वहीं कलात्मकता एवं भव्यता की धनी स्वर्णनगरी जैसलमेर में आज इस उपलक्ष पर विदेशी सैलानी पहुंचे हुए है। राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में अपना विशेष महत्व रखने वाले जैसलमेर शहर में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में सैलानी धोरों की धरती पहुंचते हैं। 
विज्ञापन


मरूस्थलीय जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में पर्यटन व्यवसाय का अमूल्य योगदान रहा है। स्वर्णनगरी के ऐतिहासिक गडीसर सरोवर पर आज सवेरे से ही ढोल नगाड़ों के साथ देसी व विदेशी सैलानियों का स्वागत किया जा रहा है। 
विज्ञापन

पर्यटन दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक गडीसर सरोवर पर लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक लोक संगीत के साथ भी सैलानियों का स्वागत किया जा रहा है।

विश्व पर्यटन दिवस पर स्वर्णनगरी पहुंचने पर हो रहे स्वागत सत्कार से सैलानी भी अभिभूत नजर आ रहे हैं। धोरों की धरती पर पहुंचते ही मिल रहे आदर सत्कार को लेकर सैलानी पर्यटन विभाग व पर्यटन व्यवसाईयों का तहे दिल से आभार भी जताया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले तीन दशकों से सैलानियों के स्वर्णनगरी के प्रति बढ़ रहे लगाव के बाद धोरों की धरती की तस्वीर के साथ-साथ तकदीर भी बदल गई है। सैलानियों की बम्पर आवक से जहां स्वर्णनगरी की प्रसिद्धि सात समंदर पार तक पहुंची है वहीं मरूप्रदेश के बाशिंदो को बड़ी संख्या में रोजगार भी मिला है।


अनुमान के तौर पर प्रतिवर्ष करीबन 5 लाख सैलानी स्वर्णनगरी की सैर करने आते हैं। वहीं सालाना 250 करोड़ रूपए का टर्न ओवर स्वर्णनगरी को पर्यटन के क्षेत्र से मिलता है। स्वर्णनगरी को ऐतिहासिक सोनार दुर्ग, कलात्मकता हवेलियां, रेत के धोरे सैलानियों को बरबस आकर्षित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed