फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Workers stopped coming to Rajasthan BJP office

Rajasthan BJP:देश में आजादी का जश्न पर प्रदेश कार्यालय में पसरा सन्नाटा, अपनी ही 'रीढ़ की हड्डी' को भूली भाजपा

Thu, 04 Aug 2022 12:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 04 Aug 2022 12:30 PM IST
सार

राजस्थान भाजपा कार्यालय में पसरे सन्नाटे के पीछे कार्यकर्ताओं की नाराजगी है। कई कार्यकर्ताओं ने गुटबाजी तो कुछ ने नेताओं के नहीं आने के कारण कार्यालय आना ही छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Workers stopped coming to Rajasthan BJP office
राजस्थान भाजपा कार्यालय - फोटो : Social Media

विस्तार

आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में जश्न का माहौल है। देश के सभी नागरिकों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में भी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर उत्साह है लेकिन राजस्थान भाजपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा कार्यकर्ताओं को मायूस कर रहा है।

विज्ञापन


2023 में राजस्थान विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रदेश भाजपा कार्यालय में पसरी खामोशी राजस्थान भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच बनी दूरी को दर्शा रही है। जब देश में भाजपा कैबिनेट मंत्री और नेता आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारी में जुटे हैं, उस समय भी राजस्थान भाजपा कार्यालय में पसरा सन्नाटा पार्टी के लिए अच्छा संकेत नहीं है। प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और भाजपा सरकार बनाने का दावा कर रही है लेकिन कार्यकर्ताओं से दूरी भाजपा को जीत से दूर न कर दे। 

विज्ञापन


क्यों कार्यकर्ताओं ने कार्यालय आना छोड़ा
कई कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यालय में पसरा सन्नाटा एक दिन की बात नहीं है। आमतौर भी कार्यालय खाली ही रहने लगा है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया अपने घर पर कार्यकर्ताओं से मिलते हैं। बाकी नेता और पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से नहीं मिलते हैं। इस कारण से आम कार्यकर्ता ने कार्यालय आना ही छोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अन्य कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब प्रदेश कार्यालय का मुख्य द्वार बंद रहता है और कार्यालय में कई जगह गार्ड भी तैनात हैं। जिसके कारण अब आम कार्यकर्ता अपने ही कार्यालय में सभी जगह नहीं जा सकते और विशेष व्यक्तियों से मिलना तो अब सपना होता जा रहा है। 


गुटबाजी ने भी कार्यकर्ताओं को किया दूर
एक और कारण है कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में कुछ गुट के कार्यकर्ताओं की ही प्राथमिकता मिल रही है। यही कारण है कि भाजपा कार्यालय खाली रहने लगा है। इस परिस्थिति में भाजपा आगामी चुनाव में बड़ी मुश्किलों में पड़ सकती है, क्योंकि ये कार्यकर्ता ही हैं, जो पार्टी की रीढ़ की हड्डी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed