फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Women's death in hospital

अस्पताल में प्रसूता की मौत, हुआ हंगामा

Mon, 10 Jul 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 10 Jul 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
Women's death in hospital
अस्पताल में नवजात को लिए हंगामा करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अलवर के जनाना अस्पताल में चिकित्सक की लापरवाही से एक प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने संबंधित चिकित्सक पर कार्यवाही की मांग की। 
विज्ञापन


लक्ष्मणगढ़ के करिया गांव निवासी प्रसूता प्रियंका राजपूत को आज सुबह जनाना अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। जहां सुबह 9 बजे प्रसूता ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे को जन्म देने के कुछ देर बाद ही प्रसूता प्रियंका ने पेट दर्द की और खांसी होने की शिकायत बताई।
विज्ञापन


आरोप है कि शिकायत पर परिजनों ने संबंधित चिकित्सक डॉक्टर टेकचंद को प्रसूता को संभालने के लिए कहा, लेकिन संबंधित नर्स ने परिजनों को कहा कि वह बाहर से विक्स की गोली लाकर प्रसूता को दे दे। जिस पर परिजनों ने ऐसा ही किया। लेकिन उसके बाद भी खासी बंद नहीं होने के कारण पेट में सूजन होना बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद प्रसूता की देखभाल नहीं की गई जिसके कारण यह घटना हुई है। फिलहाल परिजनों  द्वारा दी गई दर्ज रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed