{"_id":"59fd7dac4f1c1b8d698b9521","slug":"woman-stabbed-to-death-by-her-driver-in-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से निकाला तो ड्राइवर ने मालकिन को चाकू से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से निकाला तो ड्राइवर ने मालकिन को चाकू से गोदा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Nov 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज
- फोटो : SELF
एक ड्राइवर ने अपनी मालकिन द्वारा नौकरी से निकाले जाने के बाद उससे रंजिश पाल ली और बदले में उसकी हत्या कर डाली।
मामला राजस्थान के उदयपुर जिले का है। सुूखेर थाना इलाके में आपसी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी में एक महिला की मौत हो गई। देर रात को हुई चाकूबाजी की इस घटना में टीना राजावत नामक महिला की आज ईलाज के दौरान मौत हो गई।
महिला को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर इलाज नहीं होने से एमबी अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने टीना राजावत को मृत घोषित कर दिया।
सुखेर थानाधिकारी मांगी लाल ने बताया सुखेर थाना क्षेत्र के बेदला रोड स्थित कुमकुम अपार्टमेंट में रहने वाली टीना राजावत शुक्रवार रात को अपने बेटे आदित्य के साथ कार से घर लौट रही थी। तभी उनका पीछा करते हुए टीना का पुराना ड्राइवर नईम अपार्टमेंट तक आ पहुंचा।

Trending Videos
नईम के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकि थी टीना
प्रतीकात्मक तस्वीर
नईम ने टीना से पार्किंग में ही बदसलूकी करना शुरू कर दिया। आरोपी नईम टीना पर उसके खिलाफ सुखेर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहा था।
मना करने पर उसने चाकू से टीना पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर मौजूद टीना के ड्राइवर और पुत्र ने शोर मचाकर अपार्टमेंटवासियों को बुला लिया। जिसके बाद उन्होनें आरोपी नईम को मौके पर ही दबोच लिया।
नईम पहले टीना राजावत के यहां ड्राइवर था, लेकिन टीना ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। तब से नईम और टीना के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। बताया गया है कि आरोपी नईम के खिलाफ टीना ने पहले भी सुखेर थाने में मामला दर्ज करा रखा था जिसके बाद से ही वो टीना को मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे भी पूछताछ करेगी।