फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   woman stabbed to death by her driver in udaipur

नौकरी से निकाला तो ड्राइवर ने मालकिन को चाकू से गोदा

Sat, 04 Nov 2017 03:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
woman stabbed to death by her driver in udaipur
महराजगंज - फोटो : SELF
एक ड्राइवर ने अपनी मालकिन द्वारा नौकरी से निकाले जाने के बाद उससे रंजिश पाल ली और बदले में उसकी हत्या कर डाली। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के उदयपुर जिले का है। सुूखेर थाना इलाके में आपसी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी में एक महिला की मौत हो गई। देर रात को हुई चाकूबाजी की इस घटना में टीना राजावत नामक महिला की आज ईलाज के दौरान मौत हो गई। 

महिला को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर इलाज नहीं होने से एमबी अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने टीना राजावत को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सुखेर थानाधिकारी मांगी लाल ने बताया सुखेर थाना क्षेत्र के बेदला रोड स्थित कुमकुम अपार्टमेंट में रहने वाली टीना राजावत शुक्रवार रात को अपने बेटे आदित्य के साथ कार से घर लौट रही थी। तभी उनका पीछा करते हुए टीना का पुराना ड्राइवर नईम अपार्टमेंट तक आ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नईम के खिलाफ मामला दर्ज करा चुकि थी टीना

woman stabbed to death by her driver in udaipur
प्रतीकात्मक तस्वीर
नईम ने टीना से पार्किंग में ही बदसलूकी करना शुरू कर दिया। आरोपी नईम टीना पर उसके खिलाफ सुखेर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहा था।

मना करने पर उसने चाकू से टीना पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। मौके पर मौजूद टीना के ड्राइवर और पुत्र ने शोर मचाकर अपार्टमेंटवासियों को बुला लिया। जिसके बाद उन्होनें आरोपी नईम को मौके पर ही दबोच लिया। 

नईम पहले टीना राजावत के यहां ड्राइवर था, लेकिन टीना ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। तब से नईम और टीना के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। बताया गया है कि आरोपी नईम के खिलाफ टीना ने पहले भी सुखेर थाने में मामला दर्ज करा रखा था जिसके बाद से ही वो टीना को मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से आगे भी पूछताछ करेगी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed