{"_id":"592a62fb4f1c1bee14bda719","slug":"woman-died-after-delivery-in-alwars-private-hospital-police-registered-case-of-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर:डॉक्टर की लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत,परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर:डॉक्टर की लापरवाही के चलते प्रसूता की मौत,परिजनों ने किया हंगामा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 28 May 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
अलवर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी स्थित श्री श्री हॉस्पिटल में चिकित्सक की लापरवाही से एक प्रसूता की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक अलवर के शिवाजी पार्क निवासी राहुल बुगरा ने अपनी पत्नी सुप्रिया को 26 मई के दिन श्री श्री हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया था। जहां चिकित्सक उत्तरा अग्रवाल ने प्रसूता का ऑपरेशन के द्वारा प्रसव कराया।
प्रसव के दूसरे दिन अचानक सुप्रिया को बेचैनी हुई जिस पर चिकित्सक उत्तरा अग्रवाल ने सुप्रिया को एक टैबलेट दी। दवाई लेने के कुछ देर बाद ही सुप्रिया की मौत हो गई जिसके बाद उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। सुप्रिया द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट में उन्होनें चिकित्सक उत्तरा अग्रवाल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।