फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   woman deadbody found in Concrete

सोने-चांदी के जेवरात पहने ये महिला कंक्रीट में दबी मिली, चौंके लोग

Fri, 13 Oct 2017 03:30 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 13 Oct 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
woman deadbody found in Concrete
कंकरीट में दबी महिला - फोटो : amar ujala
जोधपुर शहर के बनाड़ स्थित राजस्थान अस्पताल के पास कंक्रीट  के नीचे एक महिला दबी मिली। घटना की खबर जैसे ही आसपास लगी लोगों में सनसनी फैल गई। महिला ने सोने-चांदी के जेवरात भी पहने हुए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका की शिनाख्त नांदड़ी डिफेन्स कॉलोनी निवासी नर्मदा देवी चौहान के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। दरअसल, जोधपुर के बनाड़ इलाके में एक निर्माणाधीन मकान के पआगे कंक्रीट  में महिला का शव दबा होने की सूचना मिली। आसपास के लोगों के अनुसार यहां ट्रक से बजरी खाली करने के बाद चालक वापस निकल रहा था। इसी दौरान कंक्रीट  से एक महिला का कुछ हिस्सा दिखा। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने मौके से जांच के लिए नमूने लिए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतका की उम्र करीब 35 से 40 साल की बताई जा रही है। मृतका ने सोने-चांदी के जेवर भी पहन रखे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया महिला की हत्या कर शव फेंकने का अंदेशा जता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed