फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   woman dead due to drowning in pond

पूजा करने बेटे के साथ आई थी मां, फिर हुआ ऐसा कि आंखें भर आईं

Sun, 05 Nov 2017 01:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 05 Nov 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
woman dead due to drowning in pond
डेमो इमेज
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में आज अचानक हुए हादसे में महिला की जान चली गई। हादसा कस्बे के शादीनाथ आश्रम के तालाब में हुआ। बताया जा रहा है कि यह महिला अपने बेटे के साथ आश्रम में पूजा करने आई थी। इस दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड चार निवासी अनिता देवी अपने बेटे के साथ तालाब पर पूजा करने आई थी। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह तालाब में जा गिरी। इस दौरान बेटा कुछ समझ पाता, काफी देर हो चुकी थी। हालांकि, बेटे ने मदद के लिए लोगों को बुलाया और मां अनिता को बाहर निकाला। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर सूरजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed