फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   woman committed suicide after family fued

महिला ने जहर पीकर की आत्महत्या, पुलिस को है ये अंदेशा

Mon, 03 Jul 2017 12:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
woman committed suicide after family fued
डेमो इमेज
जैसलमेर के मोहनगढ़ में आपसी कहासुनी में एक महिला द्वारा जहर पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। लड़की की मां रिदु देवी पत्नी बालाराम निवासी नोहर जिला हनुमानगढ़ ने इस संबंध में मोहनगढ़ पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला 3 कपूरिया माइनर में जबर सिंह के मुरब्बे में अपने दूसरे पति सतपाल के साथ खेती करने का काम किया करती थी। महिला ने 5 साल पहले ही सतपाल से दूसरी शादी की थी। 
विज्ञापन


एक दिन पत्नी से झगड़ा होने के बाद सतपाल घर छोड़कर चला गया जिसके बाद पीछे से महिला ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। मोहनगढ़ पुलिस थाना प्रभारी शंकर लाल ने बताया कि धापा पत्नी सतपाल निवासी पदमपुरा जिला हनुमानगढ़ हाल निवासी 3 कपूरिया माईनर का 12 साल पहले कालू पुत्र नत्थु निवासी जिला सिरसा हरियाणा के साथ विवाह हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति कालू के द्वारा मारपीट करने के कारण धापा ने उसको छोड़ दिया और सतपाल के साथ रहने दूसरी शादी कर ली। वहीं दो तीन महीने से सतपाल भी उसके साथ मारपीट करने लगा था जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया और 4 दिन पहले सतपाल भी उसे छोड़ कर चला गया। 


सतपाल के जाने के बाद धापा ने कीटनाशक पी लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। वहीं मृतका की मां ने सतपाल के खिलाफ मारपीट करने से परेशान हो कर धापा द्वारा आत्महत्या करने का मुकदमा मोहनगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाया है पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed