{"_id":"59d1fb5e4f1c1bbe538b566b","slug":"woman-can-not-tell-her-info","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल से आई ये महिला, बनी हुई है एक 'पहेली'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिम बंगाल से आई ये महिला, बनी हुई है एक 'पहेली'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 02 Oct 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
woman
- फोटो : demo pic
पश्चिम बंगाल से उदयपुर आने वाली अनन्या एक्सप्रेस की जनरल बोगी में प्रसव पीड़ा के बाद एक बच्चे को जन्म देने वाली महिला अब प्रशासन के लिए पहले बन गई है।
महिला अपने बारे में न कुछ बता पा रही है, न ही अब तक उसके परिवार के सदस्यों की कोई स्पष्ट जानकारी मिल सकी है। महिला को उदयपुर के पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।
गौरतलब है कि इस महिला ने शनिवार रात को अनन्या एक्सप्रेस में बच्चे को जन्म दिया था। उदयपुर रेलवे स्टेशन पुलिस की सूचना पर इसे पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। यह महिला हिंदी नहीं जानती है और उसकी बांग्ला भाषा यहां का स्टाफ समझ नहीं पा रहा है।

Trending Videos
डेढ़ साल का बच्चा भी है साथ
अस्पताल में भर्ती महिला
- फोटो : अमर उजाला
उसने अपना नाम जया बताया है लेकिन अन्य जानकारी नहीं दे रही। प्रसूता के साथ उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र भी है।
उसकी देखभाल उदयपुर के समाजसेवी कर रहे हैं। चिकित्सालय में स्वयंसेवक के रूप में काम करने वाले बंगाली युवक अजीत राय ने बताया कि वह बंगाल में आदिवासी क्षेत्र की महिला है। वह पश्चिम बंगाल के दमदम जिले के ईशपुर की रहने वाली है, लेकिन परिवार के बारे में कुछ नहीं बता पा रही है।