फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   without name bonafide

अनोखा मूल निवास प्रमाण पत्र, न नाम है और न पता

Wed, 21 Jun 2017 08:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 08:29 PM IST
विज्ञापन
without name bonafide
बिना नाम लिखे मूल निवास प्रमाण पत्र - फोटो : amar ujala
राजस्थान में तहसीलदार और पटवारियों की हड़ताल का असर कामकाज पर नजर आने लगा है। ई—मित्र से गंभीर खामियों वाले मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे है। ऐसा नमूना बुधवार को अजमेर में सामने आया। यहां बिना नाम और पते के मूल निवास प्रमाण—पत्र जारी कर दिया। 
विज्ञापन


राजस्थान में विभिन्न मांगों को लेकर पटवारी और तहसीलदार करीब एक सप्ताह से हड़ताल पर है। लोगों की परेशानी को देखते हुए अजमेर जिला कलक्टर ने मंगलवार को ई—मित्र संचालकों को जाति एवं मूल निवास प्रमाण—पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इसके बाद ई—मित्र संचालकों ने ये प्रमाण—पत्र जारी करना शुरू कर दिया। इस पर तहसीलदार के हस्ताक्षर की डिजिटल रुप में होते है, इसलिए इन्हें जारी करने की कार्रवाई शुरु कर दी।
विज्ञापन


ऐसे में बुधवार को जारी हुए प्रमाण—पत्रों में कई गंभीर खामियां नजर आई। इससे छात्रों की परेशानियां और ज्यादा बढ़ गई। दरअसल इन प्रमाण—पत्रों में किसी का नाम अधूरा है तो किसी का पता गायब है। किसी में फोटो नहीं और कहीं फोटो है तो नाम नही। इन प्रमाण—पत्रों को लेने से स्कूलों ने भी इनकार कर दिया। ई—मित्र संचालक भी गलतियां सुधारने को लेकर हाथ खड़े कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed