फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Wife murdered with boyfriend

मां ने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी चार बच्चों और पति की हत्या

Sat, 07 Oct 2017 06:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 07 Oct 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
Wife murdered with boyfriend
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
अलवर के शिवाजी पार्क कॉलोनी में पांच जनों की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चार जनों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले में पूछताछ जारी है। अभी तक के अनुसंधान के अनुसार मामले में मृतक की पत्नी और उसका प्रेमी मुख्य आरोपित हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार मृतक की पत्नी संतोष, उसका प्रेमी हनुमान और अन्य साथी दीपक और कपिल शामिल हैं। दीपक और कपिल अलवर के पास गाजूकी के रहने वाले हैं और उन्हें वहीं से गिरफ्तार किया गया है। जबकि हनुमान कराटे कोच है और अलवर स्थित भरतपुर रोड पर बड़ौदामेव इलाके में रहता है, उसे उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है। इस मामले में पुलिस को आशंका है कि और भी लोग इस हत्याकांड में शामिल हो सकते हैं। पूरे मामले में पुलिस ने कई जगह दबिश दी और मोबाइल डीटेल्स खंगालने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था पूरा मामला, जानिए

Wife murdered with boyfriend
मामले के अनुसार राजस्थान के अलवर के शिवाजी पार्क इलाके में बीते सोमवार की देर रात अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। गला रेतकर की गई हत्या में चार मासूम बच्चे भी शामिल थे। घटना के बारे में अगले दिन सुबह करीब छह बजे पता लगा जब मृतक की पत्नी अपने पति व बच्चों को जगाने के लिए नीचे आई।

यहां एक किराए के घर में बनवारी लाल अपने परिवार के साथ रह रहा था। फैक्ट्री में काम करने वाला बनवारीलाल अपने चार बच्चों अमन, हैप्पी, निक्की व अंजू के साथ घर में नीचे सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी संतोष अपनी बहन और एक बच्चे व सास के साथ छत पर सो रही थी।  

मृतक की पत्नी संतोष ने उस समय पुलिस को बताया था कि रात में कूलर की आवाज के कारण उन्हें कुछ भी सुनाई नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed