{"_id":"59e487264f1c1b86698b60c9","slug":"wife-murdered-by-husband-now-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति ने कहा बेटी से मिलना है तो नाले के पास आ जाओ, फिर पत्नी का गला काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने कहा बेटी से मिलना है तो नाले के पास आ जाओ, फिर पत्नी का गला काटा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 16 Oct 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
पुलिस ने आज लावारिस हालत में मिले महिला के शव की गुत्थी सुलझा ली है। इस महिला की हत्या उसके पति ने ही धोखे से बुलाकर की थी। पति ने पत्नी के अवैध संबंध होने के शक के कारण ये वारदात की।
घटना राजस्थान के उदयपुर जिले से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले पुलिस को यहां शहर के सुखेर क्षेत्र में नाले के पास एक महिला का लावारिस हालत में शव मिला। जांच में पता चला कि यह शव गुडेल, कुराबड़ की रहने वाली ज्योति कंवर का है। इसी दौरान कालका माता रोड, गांधीनगर के रहने वाले मृतका के पिता भगवतसिंह राजपूत ने जवाई नरेन्द्र सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने जब आरोपी नरेन्द्र से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल किया।

Trending Videos
सांकेतिक चित्र
नरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि पत्नी ज्योति से उसकी आए दिन अनबन होती रहती थी। इसी के चलते वह अपने पिता के घर रह रही थी।
तभी नरेन्द्र को उसके किसी अन्य व्यक्ति के अवैध संबंध होने का शक हुआ। इसी के चलते उसने ज्योति को बेटी से मिलने की बात कहकर बीते 13 अक्टूबर को आरटीओ के पास पुलिया के नीचे नाले के पास बुलाया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। एसएचओ मांगीलाल ने बताया कि विवाहिता के शव को एमबी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उसका पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।