{"_id":"5906fcac4f1c1bcc3a442000","slug":"wife-fought-with-husband-neighbour-kidnapped-her-in-jodhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के झगड़े का फायदा उठाकर पत्नी को ले भागा पड़ोसी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी के झगड़े का फायदा उठाकर पत्नी को ले भागा पड़ोसी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 01 May 2017 02:48 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े का फायदा उठाते हुए एक पड़ोसी दूसरे की पत्नी को ही ले भागा। अब पीड़ित पति ने पुलिस से पत्नी के अपहरण हो जाने का मामला दर्ज कराया है।
मामला जयपुर शहर के प्रतापनगर का है जहां शॉपिंग सेंटर इलाके में रहने वाले मुकेश फुलवारिया ने अपनी पत्नी का अपहरण हो जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसके और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर के झगड़ा हो गया था जिसके बाद पत्नी घर छोड़कर लोको कॉलोनी स्थित अपनी बहन के घर चली गई। घर में हुए झगड़े का पता पीड़ित मुकेश के पड़ोसी प्रेम हल्दिया और उसकी पत्नी दुर्गा को पता चला तो वो लोको कॉलोनी पहुंचे और मुकेश की पत्नी को बहकाकर कहीं ले गए।
मुकेश की पत्नी के साथ उसके डेढ़ साल का बच्चा भी साथ था जिनका अब तक कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने मुकेश के बयानों के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।