{"_id":"599d202e4f1c1b71568b472a","slug":"why-you-are-not-stopping-the-condoms-commercial","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कंडोम के ऐसे-ऐसे विज्ञापन कि चुरानी पड़ती हैं नजरें, आप इन्हें रोकते क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंडोम के ऐसे-ऐसे विज्ञापन कि चुरानी पड़ती हैं नजरें, आप इन्हें रोकते क्यों नहीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:59 AM IST
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को जवाब देना भारी पड़ गया, जब एक भाजपा कार्यकर्ता ने ये सवाल उठाया कि टीवी पर जब-तब कंडोम के ऐसे-ऐसे विज्ञापन आ जाते हैं कि परिवार के बीच बैठकर टीवी की ओर देखना ही भारी पड़ जाता है।
कार्यकर्ता ने कहा कि आप अश्लीलता को रोकते क्यों नहीं हैं और ऐसे अश्लीलता परोसने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं करते हैं? राठौड़ कोटा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। हालांकि बैठक राजनीतिक थी और संगठन से संबंधित थी, लेकिन कार्यकर्ताओं ने लगे हाथ उनके मंत्रालय से संबंधित सवाल भी पूछ डाले।
एक कार्यकर्ता ने कहा कि टीवी पर अश्लीलता बढ़ती जा रही है। टीवी देखना ही भारी पड़ता जा रहा है। कंडोम को लेकर आए दिन नए-नए तरीके के विज्ञापन आ रहे हैं, जो काफी अश्लीलता से भरे होते हैं।परिवार के साथ बैठकर कार्यक्रम देखने के दौरान ये विज्ञापन आ जाते हैं और सभी एक दूसरे से नजरें चुराने लगते हैं। घर का माहौल ही बहुत अजीब हो जाता है।
इस सवाल पर बस इतना ही बोल पाए राठौड़...
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
कार्यकर्ता ने सवाल उठाया कि सरकार इस मामले में कार्रवाई क्यों नहीं करती? हालांकि राठौड़ इस सवाल का कोई पुख्ता जवाब नहीं दे पाए, लेकिन उन्होंने कहा कि शिकायत आने पर टीवी पर दिखाई जाने वाली अश्लीलता को लेकर कार्रवाई की जाती है। शिकायत सुनने की भी एक व्यवस्था बनी हुई है।
इस बैठक में पार्टी और सरकार के बीच सामंजस्य बैठाने में आ रही परेशानियों को दूर करने जैसे मुद्दे पर चर्चा होनी थी। लेकिन बैठक में राठौड़ से उनके मंत्रालय से संबंधित सवाल ही पूछ डाले।
इधर, सांसद ओम बिड़ला भी बैठक में मौजूद थे। हालांकि उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट कह दिया था कि सवाल बैठक के विषय से संबंधित ही पूछे जाएं। उन्होंने राठौड़ के लिए कहा कि राठौड़ निशाना लगाने में माहिर हैं। सेना में रहते हुए सटीक निशाना लगाकर देश को मैडल दिलवा दिया।
वहीं, राजनीति में आते ही फिर सटीक निशाना लगाया और पहली बार चुनाव जीतकर मंत्री बन गए। इस बात को सुनकर सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर ठहाके लगाए।