फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Weather change in many part of state

मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के बाद मिली राहत

Tue, 09 May 2017 10:45 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 09 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
Weather change in many part of state
मौसम ने ली करवट।

गर्मी और लू के कारण तप रहे राजस्थान को बीते 24 घंटे के दौरान मौसम बदलने के बाद राहत मिली है। प्रदेशभर में चली धूलभरी आंधी और हल्की बारिश के बाद तापमान में मामूली गिरावट भी देखने को मिली है।

विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी जयपुर सहित जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर सहित कई जिलों में सोमवार देर शाम हल्की बारिश के बाद लोगों ने चैन की सांस ली है। राजस्थान के कई ईलाकों में 48 डिग्री तक पहुंचे तापमान की रफ्तार में भी मौसम बदलने के कारण ब्रेक लगा है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में उठापटक का दौर जारी रहेगा। जयपुर में सोमवार शाम हुई बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। भीषण गर्मी के बीच मिले राहत के पलों का आनंद लेने के लिए लोग बडी संख्या में घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


हालांकि हवा का दौर थमने के बाद उमस भी बढ़ गई है। सोमवार को जयपुर का अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री रहा वहीं बीकानेर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि कोटा में अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री व बाड़मेर में 45.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को मौसम बदलने के बाद इन जिलों के तापमान में औसतन एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed