फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   waiting list goes beyond 100 in trains due to festive week

दीपावली काउंटडाउन: वेटिंग 100 के पार, 'छोटे' पड़ गए डिब्बे

Mon, 16 Oct 2017 01:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
waiting list goes beyond 100 in trains due to festive week
ट्रेन में भीड़ का नजारा
दीपावली का काउंटडाउन शुरू होते ही ट्रेनों के डिब्बे फिर 'छोटे' पड़ गए हैं। स्थिती ये है कि लंबी दूरी की गाड़ियों  में तो वेटिंग लिस्ट 100 के पार पहुंच चुकी है, वहीं कम दूरी की गाड़ियों में यात्रियों की भीड़ दीपावली के नजदीक आते आते बढ़ने लगी है।
विज्ञापन



पांच दिन के त्योहार को देखते हुए रेलवे द्वारा अतिरिक्त व्यवस्था नहीं किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  जानकारी अनुसार जयपुर से चलने वाली लंबी दूरी की गाड़ियों का वेटिंक के मामले में बुरा हाल है, इनमें गुवाहाटी, हावड़ा, पटना की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन


उदयपुर सिटी से कोलकाता की ओर जाने वाली अनन्या एक्सप्रेस, बाड़मेर गुवाहाटी लिंक एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट, अजमेर-सियालदाह, किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस, जोधपुर-वाराणासी मरुधर एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट का आंकड़ा 100 के पार जा पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज फिर रद्द हुई अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस

waiting list goes beyond 100 in trains due to festive week
फाइल फोटो
इतना ही नहीं कम दूरी की गाड़ियों में भी लोगों को टिकट लेने और रिजर्वेशन कराने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आम दिनों में कम भीड़ वाली जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर ट्रेन में लास्ट वीकेंड पर  वेटिंंग लिस्ट 80 से 100 के बीच रही।

अजमेर से जम्मूतवी की ओर जाने वाली अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का आज एक बार फिर से रद्दीकरण किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि लिंक रैक में देरी के कारण जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को रविवार के दिन जम्मू से रद्द किया गया और इसी तरह आज अजमेर से चलने वाली इस ट्रेन को रद्द किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed