छात्रा का पिता बोला- बेटी पर हाथ डालने वाले बाबा के और भी हैं कई कारनामे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम रहीम और आसाराम के बाद बाबा कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य फलाहारी महाराज का नाम भी यौन शोषण के मामले में जुड़ गया है। 21 वर्षीय लॉ-इंटर्न पीड़ित छात्रा के पिता ने कहा है कि बाबा ने इससे पहले भी कई कारनामे किए हैं।
राजस्थान के अलवर से सबंध रखने वाले फलाहारी महाराज को पुलिस कभी भी हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ कर सकती है। फिलहाल बाबा अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती है। इस बीच पीड़िता के पिता अलवर पहुंच गए। उन्होंने कहा है कि बाबा पर कई और खुलासे जल्दी होंगे।
पीड़िता के पिता का कहना था कि बिलासपुर व अन्य कई स्थानों की लड़कियों के साथ भी बाबा ने छेड़छाड़ की है। बाबा पर बिलासपुर की एक छात्रा ने यौन शोषण का मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता भी पहुंची अलवर, पुलिस ले गई आश्रम में
पीड़िता अपने परिजनों के साथ बृहस्पतिवार को अलवर पहुंची। जहां पुलिस पीड़िता को मधुसूदन आश्रम लेकर गई और उससे जगह की तस्दीक कराई गई। वहीं अलवर के पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाबा पूर्ण रुप से स्वस्थ है ओर आज उनसे पूछताछ की जा सकती है।
इधर, बाबा पर लटक रही गिरफ्तारी तलवार को देखते हुए उनके भक्तों में काफी गुस्सा है। बाबा के काला कुंआ स्थित आश्रम और अस्पताल के बाहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जबकि बिलासपुर से अलवर आयी पीड़िता को भी पुसिल ने अपनी सुरक्षा में रखा है।