फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   vasundhara raje announces various perks for karauli district

डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से चमकेगा अंजनी माता मंदिर

Sat, 13 May 2017 06:56 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 May 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
vasundhara raje announces various perks for karauli district
फाइल फोटो - फोटो : Internet
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने करौली दौरे पर जिले को कई सौगातें दी हैं। राजे ने करौली के अंजनी माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं विकास कार्यों के लिए डेढ़ करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन


पर्यटन की दृष्टि से खास महत्व रखने वाले अंजनी माता मंदिर के लिए इस राशि को पर्यटन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद प्रशासनिक तौर पर स्वीकृत किया गया। मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। राजे ने शुक्रवार को एक आमसभा को संबोधित करते हुए जिले के करणपुर थाना इलाके के दौलतपुरा में स्थाई पुलिस चौकी स्थापित की घोषणा की थी, जिस पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन पुलिस चौकी स्थापित कर दी। शनिवार को दौलतपुरा में पुलिस चौकी खुल गई जहां एक हैड कांस्टेबल एवं चार कांस्टेबल पदस्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन



शिक्षा के क्षेत्र में जिले के विद्यार्थियों को भी मिली ये सौगातें

मुख्यमंत्री के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातकोत्तर महाविद्यालय, करौली में पीजी स्तर पर भूगोल विषय शुरू करने के साथ व्याख्याता के दो पद, प्रयोगशाला सहायक का एक पद एवं प्रयोगशाला वाहक का एक पद सृजित करने की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राजकीय कन्या महाविद्यालय, करौली में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय (केमेस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी) शुरू करने और यहां व्याख्याता, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला वाहक के तीन-तीन पद सृजित करने को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed