फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Vaibhav Gehlot coronavirus positive, son of CM Ashok Gehlot tweeted information, covid 19 infection in rajasthan

जयपुर : सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत कोरोना संक्रमित, बोले- चिंता ना करें

Thu, 06 Jan 2022 12:28 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 06 Jan 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vaibhav Gehlot coronavirus positive, son of CM Ashok Gehlot tweeted information, covid 19 infection in rajasthan
वैभव गहलोत - फोटो : Social Media

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे और आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। वैभव गहलोत ने खुद इस बारे में एक ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि मैंने खुद का कोविड-19 टेस्ट कराया था और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं एसिम्प्टोमैटिक हूं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल को अपनाते हुए घर पर हूं। जनता से मेरी अपील है कि वे चिंतित न हों और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में 1883 नए मामले, दो की मौत
राजस्थान में बुधवार को कोरोना के 1,883 नए मामले सामने आए हैं जबकि दो लोगों की मौत हुई है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन भी जारी की है। इसके मुताबिक जयपुर और जोधपुर शहर में कक्षा एक से आठवीं तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद रहेंगे। इससे पहले जयपुर में स्कूलों को तीन जनवरी से नौ जनवरी तक बंद रखने के आदेश दिए गए थे।

सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों, नगर निकायों-निगमों आदि में 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी गई है। जबकि दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और 55 वर्ष से अधिक आयु वाले या फिर गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोगों को अनिवार्य रूप से घर से काम करने के लिए कहा गया है। सरकार की ओर से अगले आदेश तक अपने अभियान, प्रशासन शहरों/गांव के संग को भी स्थगित कर दिया है।


बीते 24 घंटे में जयपुर में कोरोना के 1,138 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर जोधपुर शहर है, जहां 230 नए मामले दर्ज हुए हैं। इन्हीं दोनों शहरों में एक-एक मौत का मामला भी दर्ज किया गया है। राज्य में अभी कोरोना के 5,016 सक्रिय मामले हैं।

वहीं अजमेर (94), अलवर (79), कोटा (53), सीकर (36) और भीलवाड़ा (31) में भी कोरोना के नए मामले दर्ज हुए हैं। राज्य में अभी तक कुल 9,60,453 मामले दर्ज हो चुके हैं, जबकि कुल 8,967 लोग कोरोना वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed