फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   UP Elections will also be seen in Tamasha Heer Ranjha

यूपी चुनाव ने की हीर रांझा के प्रेम में घुस पैठ, जानिए कैसे..

Fri, 10 Mar 2017 01:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Mar 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
UP Elections will also be seen in Tamasha Heer Ranjha
तमाशा रांझा हीर का मंचन करते कलाकार - फोटो : फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश चुनावों ने राजनीतिक गलियारों के साथ ही परम्पराओं में भी सेंध लगा दी है। यूपी चुनाव की चर्चा अब होली पर जयपुर में होने वाले तमाशा हीर रांझा में भी सुनने को मिलेगी। हर साल की तरह इस साल भी होने वाला ये तमाशा इन चुनावों और इसके किस्सों की वजह से ज्यादा रोचक होगा। तमाशे में हीर रांझे के प्रेम के साथ ही उत्तर प्रदेश की चुनावी चकल्लस भी शामिल होगी।
विज्ञापन


वीणा पाणी कला मंदिर की ओर से ये तमाशा 12 मार्च को ब्रह्मपुरी के छोटा अखाड़ा में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रेम को दर्शाने वाले तमाशा रांझा हीर में कथा के साथ आधुनिक संदर्भो से जोड़ते हुए वर्तमान राजनीति, घटनाओं और वर्तमान मुद्दों जैसे नोटबंदी, यू.पी. चुनाव, कालाधन वापसी के साथ स्थानीय मुद्दों पर भी कटाक्ष किया जाएगा | पिछले 300 वर्षों से होली के अवसर पर इस तमाशा का मंचन किया जा रहा है। इस तमाशे का निर्देशन प्रसिद्ध तमाशा गुरु वासुदेव भट्ट करेंगे एवं संगीत दामोदर भट्ट का होगा | रांझा की भूमिका में तपन भट्ट और हीर की भूमिका में विनत भट्ट होंगे |
विज्ञापन


गौरतलब है कि जयपुर के पूर्व महाराजा प्रताप सिंह के काल में तमाशा शैली शुरू हुई। इस तमाशा शैली के प्रवर्तक बंशीधर भट्ट लिखित 52 तमाशों में तमाशा रांझा हीर प्रमुख स्थान रखता है | खुले मंच पर चारों तरफ बैठे दर्शकों के बीच होने वाला तमाशा बरसों से रसिकजनों को रिझाने एवं आकर्षित करने में सफल रहा है |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed