फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   unique museum will be built on this lake.

रजवाड़ों की इस झील पर बनेगा अब Unique Museum

Fri, 22 Sep 2017 02:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 02:04 PM IST
विज्ञापन
unique museum will be built on this lake.
राजसमंद झील - फोटो : अमर उजाला
उदयपुर की राजसमंद झील के भरने के साथ ही उसके सौन्दर्यीकरण की जरूरत भी प्रशासन और राज्य सरकार को नजर आने लगी है। इस झील के निर्माता मेवाड़ के महाराणा राजसिंह के जीवन प्रसंगों पर एक विजुअल एण्ड साउण्ड शो दिखाए जाने की तैयारी चल रही है। सैलानी इसे थ्रीडी इफेक्ट में देख-सुन सकेंगे।
विज्ञापन


राणा राजसिंह पैनोरमा का काम भी तेजी से चल रहा है। इसे इस वर्ष के आखिर तक पूरा कर लिया जाएगा। पैनोरमा के साथ झील और राजनगर से सम्बंधित संग्रहालय की भी योजना है। यह काम राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के तहत करीब सवा करोड़ रुपए के बजट से हो रहा है।
विज्ञापन


झील के साथ बने महल की मरम्मत का काम चल रहा है। जयपुर से बुलाए गए 30 कारीगर इमारत को संवारने में जुटे हैं। दीवारों से चूना निकालकर मार्बल पत्थर की धुलाई की जा रही है। पत्थर सूखने के बाद सुर्खी, गुड़, मैथी, चूना, सैलखड़ी का मिश्रण तैयार कर दीवारों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। भवन में कई जगह उगे पेड़-पौधे और झाड़-झंखाड़ हटाए गए हैं। झील की ओर पीपल के बड़े वृक्ष की जड़ों से भवन को काफी नुकसान पहुंचा, जिन्हें हटाया गया है। कई जगह फर्श भी टूटा है, जिसकी मरम्मत की जा रही है। भवन की धुलाई, प्लस्तर व फर्श की मरम्मत के साथ ही लकड़ी के नए खिड़की-दरवाजे भी बनाए जा हैं। भवन के बाहर का रंग पीला व अन्दर सफेद होगा। पूरे काम पर करीब 45 लाख रुपए का बजट खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी होगा खास

unique museum will be built on this lake.
महल में चल रहा सुधार कार्य - फोटो : अमर उजाला
20 कमरों वाली इस इमारत में बनाए जा रहे संग्रहालय में राणा राजसिंह के जीवन प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। राणा राजसिंह के शासनकाल में मुगल बादशाह औरंगजेब के मेवाड़ पर आक्रमण, उससे श्रीनाथजी व द्वारिकाधीशजी की मूर्ति की सुरक्षा, रानी चारूमति की रक्षा, राज्य में साहित्य-समाजसेवा और उनकी प्रजा के प्रति निष्ठा, दानवीरता के प्रसंगों का जीवंत मूर्तियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed