फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   unique devotee who reached Ramdev

78 साल की उम्र में घुटनों के बल तय किया आस्था का सफर, जानिए क्यों...

Fri, 25 Aug 2017 01:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 25 Aug 2017 01:35 PM IST
विज्ञापन
unique devotee who reached Ramdev
मंदिर में ढोक लगाता भक्त - फोटो : अमर उजाला
उम्र के आखिरी पड़ाव में श्रद्धा के कठिन रास्ते पर होता हुआ एक बुजुर्ग बाबा के दरबार में पहुंचा तो हर कोई उसे देखता ही रह गया।
विज्ञापन


ऐसा ही नजारा देखने को मिला पीरों के पीर बाबा रामदेव के दरबार में। उम्र के 78 बसंत पार कर चुके बाबा का एक भक्त सैकड़ों किमी का लंबा सफर घुटने के बल चलकर रामदेवरा पहुंचा और  बाबा की समाधि के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

बाड़मेर जिला अंतर्गत अड्डासा निवासी सकाराम ने बताया कि उसने अपना सफर घुटनों के बल चलते हुए 1 माह 2 दिन पूर्व अपने पैतृक गांव से शुरू किया था। उन्होंने करीब 250 किमी का सफर इन दिनों भीषण गर्मी उमस के बावजूद नंगे पांव घुटनों के बल चलते हुए उसने अपना सफर जारी रखा उम्र के 78 बसंत पार करने के बाद भी उनका जोश युवाओं की तरह है।
विज्ञापन

जज्बे को किया सबने सलाम

unique devotee who reached Ramdev
मंदिर में ढोक लगाता भक्त - फोटो : अमर उजाला
रामदेवरा पहुंचने पर उन्होंने बताया कि यह उनकी 7 वीं यात्रा थी तथा बाबा का आशीर्वाद रहा तो आगे भी यह सफर जारी रहेगा।

भक्त सकाराम के अनूठे जज्बे को लेकर हर किसी ने सलाम किया। भक्त बाबा की समाधि के दर्शन कर खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed